- Hindi News
- अभ्यास मैच में वीरू पर होंगी सभी की नजरें
अभ्यास मैच में वीरू पर होंगी सभी की नजरें
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़
ओप्पोचैंपियंस लीग टी ट्वेंटी टूर्नामेंट की तैयारियों में अपना दम खम परखने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सोमवार को सेक्टर-16 स्टेडियम में अभ्यास मैच खेलने उतरेगी। 16 स्टेडियम की सेंटर विकेट पर दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में सभी की निगाहे टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पर रहेगी।
आईपीएल 7 में सहवाग ने कुछ छोटी लेकिन शानदार पारियां खेल कर टीम के लिए अहम योगदान दिया था। अब पहली बार इस लीग में चुनौती पेश करने उतर रही किंग्स की उम्मीदें काफी हद तक सहवाग पर भी टिकी हैं। किंग्स की टीम इससे पहले मोहाली स्टेडियम में अभ्यास कर चुकी है और सोमवार को पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ खिलाड़ियों की टीम के साथ वह दो दो हाथ करेगी। कप्तान जार्ज बैली के अलावा ऑस्ट्रेिलया के ग्लेन मैक्सवेल, श्रीलंका के थिसारा परेरा और मनन वोहरा जहां बल्लेबाजी में टीम की जान होंगे तो वहीं मिचले जॉनसन और करणवीर सिंह गेंदबाजी में टीम की अगुवाई करेंगे।