चंडीगढ़-लुधियाना िक्रकेट मैच आज
चंडीगढ़| पंजाबस्टेट इंडर डिस्ट्रिक्ट्र कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए चंडीगढ़ की टीम पहला मैच खेलने लुधियाना रवाना हो गई। चार दिवसीय यह मैच सोमवार से शुरू होगा। कटोच शील्ड का पहला मैच हालांकि चंडीगढ़ में पटियाला के साथ होना था लेकिन बारिश की वजह से यह मैच अब अंतिम चरण में खेला जाएगा। चंडीगढ़ की टीम में स्टार गेंदबाज वीआरवी सिंह के अलावा विश्वास भल्ला, गुरइंदर सिंह, गौरव गंभीर, सारूल कंवर और जितेंद्र बिल्ला जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का कोचिंग कैंप सेक्टर-16 स्टेडियम में लगा हुआ था। चंडीगढ़ की टीम इस मैच में जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगी। उसके पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा संतुलन है और ऐसे में विपक्षी टीम पर दबाव बना कर पहली पारी की बढ़त हासिल करना उसकी पहली प्राथमिकता रहेगी। टीम में कई ऑलराउंडर है जो मैच का पासा पलटने में काफी सक्षम है।