पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर कॉलेज टूर्नामेंट: एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ को 4 0 से पराजित किया

इंटर कॉलेज टूर्नामेंट: एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ को 4-0 से पराजित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंपियनशिप जीतने के बाद डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 की टीम मेडल्स और अिधकारियों के साथ।

स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

पंजाबयूनिवर्सिटीइंटर कॉलेज मेंस बेसबॉस चैंपियनशिप में डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

पीयू चंडीगढ़ के मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में डीएवी कॉलेज ने अंतिम लीग मैच में एसजीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से शिकस्त दी।

पूरे मैच में डीएवी कॉलेज की टीम छायी रही और एसजीजीएस कॉलेज एक भी अंक नहीं जुटा पाई। दूसरे स्थान के लिए हुए मैच में पीयू कैंपस चंडीगढ़ ने जीजीडीएसडी कॉलेज चंडीगढ़ को बेहद कड़े मुकाबले में 4-3 से पराजित कर दिया। दोनों टीमों ने जोरदार खेल का नजारा पेश किया लेकिन पीयू कैंपस ने अंत में 1 अंक से बाजी मार ली।

इंटर कॉलेज वुमन डिवीजन बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मेजबान पीयू कैंपस ने एसबीबीएस कॉलेज सुखानंद को 28-10 से हरा दिया। अन्य मैचों में जीसीजी लांडरा ने केसीडब्ल्यु सिद्ववान खुर्द को 53-2 से, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 ने पीयू कैंपस को 37-31 से हराया। लीग मैचों में जीजीएस कॉलेज चंडीगढ़ ने जीजीएस कॉलेज गिद्डबाहा को 68-12 से और गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना ने गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 चंडीगढ़ को 58-17 से एकतरफा शिकस्त दे कर अगले दौर में जगह बना ली।

डीएवी कॉलेज ने बेसबॉल चैंपियनशिप जीती