रानी को ऑन स्क्रीन मैच करना चैलेंज था
आमिरखान से अपनी डेब्यू फिल्म मर्दानी को लेकर तारीफ पा चुके एक्टर ताहिर राज भसीन अपने एंटी हीरो अवतार से बेहद खुश हैं। दरअसल ताहिर के मन में आशंका थी कि कहीं पहली फिल्म में उनके निभाए जाने वाले किरदार के चलते लड़कियों में उनकी इमेज खराब हो जाए। कहते हैं, \\\"रोल ऑफर करते वक्त मुझे विश्वास भी दिलाया गया था कि यह विलेन का कैरेक्टर नहीं है, फिर भी मन में एक डर था। वैसे भी चार साल स्ट्रगल के बाद यशराज जैसा बैनर रोल ऑफर कर रहा था इसलिए मैंने एक दिन सोचा आैर फिर हां कर दी। रोल सभी को पसंद भी आया आैर लड़कियां मुझे प्यार भी करती हैं।\\\'
रानी मुखर्जी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा? बताते हैं, \\\"रानी मुखर्जी की कुछ-कुछ होता है, बंटी आैर बबली और ब्लैक जैसी फिल्मों को देखकर बड़ा हुआ हूं। पहले दिन सेट पर गया तो उन्हें सामने देखकर काफी नर्वस था। उस दिन उनके साथ एक सीन को 7 तरीके से शूट किया। सातों बार सिंगल टेक में सीन ओके होता गया। इसे देख मेरे सामने उन्हें ऑन स्क्रीन मैच करने का चैलेंज बढ़ गया।\\\'
रानी ने क्या कोई रैगिंग भी की? \\\"मैंने खाना खाया कि नहीं इस बात का वे सेट पर ख्याल रखती थीं। मेरी एक्टिंग की तारीफ भी करती थीं। इस वजह से मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ जाता था। एक दिन वे मजाक के मूड में थी, शूट के दौरान उनके मुंह पर सेलो टेप लगे थे और मुझे उसे धीरे से हटाना था। जैसे ही मैंने यह टेप हटाया रानी जोर से चीख पड़ी। उनकी चीख से मैं डर गया। मेरी सारी विलेन-गिरी धरी की धरी रह गई। मेरी शक्ल देख सभी हंस पड़े। थोड़ी देर बाद मुझे अहसास हुआ कि रानी मजाक कर रही थीं।\\\'
aCtor\\\'s speak
ताहिर के पिता और दादा दोनों एयरफोर्स में फाइटर पायलट थे। ऐसे बैंक ग्राउंड से फिल्म इंडस्ट्री में आना कितना आसान था? ताहिर बाेले, \\\"बिलकुल भी नहीं। मेरा छोटा भाई भी पायलट है। इस बात को सुनकर घर में ही जंग हो गई। काफी समझाया घरवालों को। जब स्ट्रगल कर रहा था तब भी उन्होंने मुझे प्रोफेशन बदलने की सलाह दी। काम की वजह से डैड को इंडिया के काफी शहरों में रहने का मौका मिला। चंडीगढ़ के साथ भी मेरा स्ट्रॉन्ग कनेक्शन है। मेरे पेरेंट्स की पहली मुलाकात इसी शहर में हुई थी। 1996 से 1999 तक मैं यहीं रहा। सेंट स्टीफन स्कूल में पढ़ाई की। आज भी सुखना लेक और रॉक गार्डन में की गई मस्ती को मिस करता हूं।
फिल्म देखने के बाद आमिर ख