पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छा तो ऐसे होती है मॉनसून फोटोग्राफी

अच्छा तो ऐसे होती है मॉनसून फोटोग्राफी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसीयूजर को एक कैमरा कैसे इस्तेमाल करना चाहिए, इसमें कौन-कौन से ऑप्शन होते हैं, उन्हें कैसे इस्तेमाल करना है, बडिंग फोटोग्राफर्स को कैमरे से जुड़ी ये बातें सिखाने के लिए बेसिक डी-एसएलआर वर्कशॉप चंडीगढ़ में रखी गई। शनिवार को यह फोटो वर्कशॉप होटल पिकाडली, सेक्टर 22 में हुई। इसे निकॉन स्कूल की ओर से कराया गया। वर्कशॉप में स्कूल के जुड़े फोटोग्राफर सप्रू ने कैमरे से जुड़ी बेसिक जानकारी दी। उन्होंने इसका हिस्सा बने कैमरा यूजर्स को कैमरे और उसमें मौजूद विभिन्न ऑप्शंस के बारे बताया। कैमरा इफैक्ट्स से लेकर उसे विभिन्न परिस्थितियों में कैसे इस्तेमाल करना है, यह स्लाइड प्रेजेंटेशन से सिखाया। वर्कशॉप में चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के 50 लोगों ने पार्टिसिपेट किया। उन्हें कैमरे से जुड़ी बेसिक जरूरी बातें बताई गई, जिन्हें आमतौर पर यूजर्स नहीं जानते हैं। कैमरा एंगल पर काम करना बताया। साथ में माॅनसून डस्ट से कैमरे का बचाव करना भी बताया। फ्रेमिंग, एंगल, थ्रीडी इफैक्ट अन्य चीजों के बारे में टिप्स दिए।

basic knowledge