पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पहले लात मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपी कोई भी हो, उसे पीट नहीं सकते: एसपी

एसएचओ शुक्ला पर सीबीआई की थर्ड डिग्री कैमरे में हुई कैद

फिर थप्पड़ जड़ा

मार क्यों रहे हो

जैसेकोतैसा, अमूमन आरोपियों से मारपीट करने के आरोप पुलिस पर लगते हैं। लेकिन इस बार कटघरे में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच है। सीबीआई टीम ने 3 सितंबर को एसएचओ राजेश शुक्ला को गिरफ्तार करने से पहले उन्हें पीटा। बुड़ैल चौकी इंचार्ज के कमरे में अकेले बैठे राजेश शुक्ला पर लातें बरसाईं और मुंह पर थप्पड़ जड़े। सीबीआई काे इसका इल्म नहीं था कि इंचार्ज के कमरे में कैमरा लगा है। एसएचओ पर सीबीआई की इस थर्ड डिग्री का पूरा वीडियो भास्कर के पास है।

सेक्टर-34 के पार्किंग ठेकेदार ललित जोशी की शिकायत पर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के अगले ही दिन शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया था। शुक्ला ने जेल से आईजी आरपी उपाध्याय को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि बुड़ैल चौकी के सीसीटीवी कैमरा की रिकाॅर्डिंग प्रिजर्व करवाई जाए। चिट्‌ठी में शुक्ला ने लिखा था कि डीएसपी बनने से रोकने के लिए उन्हें पुलिस पॉलिटिक्स का शिकार बनाया गया है, सीसीटीवी रिकार्डिंग में उनकी बेगुनाही के सबूत हैं। अपने साथ हुई मारपीट पर अब शुक्ला सीबीआई पर केस दर्ज करवाने के लिए कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

(सीआईडीकर्मी और पंजाब पुलिस के एएसआई के रोल पर सवाल... पेज 6)

तरुण गाबा, एसपीसीबीआई

रुपए कहां बरामद हुए यह साफ नहीं

शुक्ला बोले- मार क्यों रहे हो।

बुड़ैल चौकी के इंचार्ज के रूम में सीबीआई के एक कर्मी ने एसएचओ शुक्ला के हाथ पकड़े। दूसरे ने लातें और थप्पड़ मारे।

रिश्वत की रकम बरामदगी में सीबीआई का कहना है कि राजेश शुक्ला को बुड़ैल चौकी में रंगे हाथों रुपयों समेत दबोचा गया। रुपए उसकी जेब से निकले। कैमरा रिकाॅर्डिंग के मुताबिक इंचार्ज रूम में सीबीआई कर्मियों ने शुक्ला की तलाशी तक नहीं ली, वे उन्हें बाहर ले गए। बाहर जाकर रुपए शुक्ला की जेब से मिले या नहीं, यह कैमरे में रिकाॅर्ड नहीं हुआ। जबकि कैमरे में सीबीआई का कर्मी अपनी जेब से रुपए निकालकर नोटों के नंबर चेक करता दिख रहा है।

{शाम 7.26बजे: राजेशशुक्ला बुड़ैल चौकी पहुंचे। इंचार्ज रूम में इंचार्ज की कुर्सी पर बैठे। इंचार्ज सतबीर भी कमरे में थे।

{7.32 बजे:सीबीआईके तीन कर्मी आए, तीनों शुक्ला के सामने बैठे और बातचीत करने लगे। इंच