पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी चंडीगढ़ जीता, एसोसिएशन की हार

डीएवी चंडीगढ़ जीता, एसोसिएशन की हार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

एडमिनिस्ट्रेटरफुटबॉल चैलेंज कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन डीएवी स्कूल 8 चंडीगढ़ ने गुजरात को 4-0 से पराजित कर अपना विजयी अभियान शुरू कर दिया। सेक्टर 42 स्टेडियम में खेले गए मैच में विजेता टीम के लिए रिजुल पटियाल ने 30वें, 49वें, 56वें मिनट में गोल कर शानदार हैट्रिक लगाई।

डीएवी के लिए चौथा और अंतिम गोल 69वें मिनट में रजत ने किया। पूरे मैच में डीएवी का दबदबा रहा और आसानी से जीत हासिल की। एक अन्य मैच में चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन की टीम पटियाला की दलबीर एकेडमी से 1-6 से हार गई। दलबीर एकेडमी के खिलाड़ियों ने मेजबान टीम को पूरी तरह नचा कर रख दिया।

दलबीर के लिए मैच का पहला गोल 23वें मिनट में आकाशदीप ने किया। गुरुप ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। 34वें मिनट में सचिन ने चंडीगढ़ के लिए एकमात्र गोल किया। इसके बाद जर्मन सिंह ने 2 और वीरपाल सिंह ने 81वें और 84वें मिनट में गोल कर दलबीर एकेडमी के जीत के अंतर को 6 तक पहुंचा दिया। अन्य मैच में सेल मोहन बागान एकेडमी ने जेजे एकेडमी बेंगलूरू को 4-1 से पराजित कर दिया।

चंडीगढ़। पंजाबस्टेट सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ ने मोहाली के खिलाफ पहली पारी में 18 रन की बढ़त हासिल कर ली। रोपड़ के गवर्नमेंट कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन मोहाली की टीम चंड़ीगढ़ के 337 रन के जवाब में 319 रन पर सिमट गई। कप्तान गुरकीरत मान ने शतकीय पारी को आगे बढ़ाते हुए 150 रन बनाए लेकिन टीम को बढ़त नहीं दिला सके। मान ने 152 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौके लगाए। चंडीगढ़ को ओवर रेट स्लो रखने पर 8 रन की पेनल्टी भी लगाई गई। टीम के लिए मीडियम पेसर सिदार्थ कौल ने 62 रन देकर 5 जबकि गुरइंदर सिंह ने 3 और वीरआरवी सिंह ने 2 विकेट लिए। जवाब में चंडीगढ़ ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 257 रन बना लिए। जसकरन सोही ने 194 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 92 रन की पारी खेली जबकि गौरव पुरी ने 115 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 91 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 174 रन जोड़ कर टीम को संभाला। मोहाली के लिए बरिंदर सरां और मंयक सिदाना ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया।

अमृतसरने पटियाला को हराया: एकअन्य मैच में अमृतसर ने पटियाला को एक पारी से पराजित कर दिया। अमृतसर ने