पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी इिक्वटी फंड में िनवेश का मौका

प्रॉपर्टी इिक्वटी फंड में िनवेश का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंकोंद्वारारिएल एस्टेट डेवलपर्स को फंडिंग देने में सख्ती करने के साथ ही इक्विटी फंड्स के लिए इस सेक्टर में निवेश और बेहतर रिटर्न के अवसर बढ़ गए हैं। इक्विटी फंड्स डेवलपर्स को प्रोजेक्ट के विभिन्न चरणों में फंडिंग कर इक्विटी खरीद रहे हैं और प्रोजेक्ट पूरा होने पर अपने इन्वेस्टर्स को 20 प्रतिशत तक रिटर्न भी दे रहे हैं।

माइलस्टोन कैपिटल एडवाइजर्स की वाइस चेयरपर्सन और डायरेक्टर रूबी आर्या का कहना है कि देश में कैपिटल फंडिंग का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और रिएल एस्टेट में इक्विटी फंड ग्राहकों को अच्छा रिटर्न भी मिल रहा है। वहीं जो प्रोजेक्ट्स फंडिंग की समस्या से जूझ रहे होते हैं, उन्हें नई फंडिंग देने पर अिधक इिक्वटी और अिधक रिटर्न मिलता है।

रूबी आर्य, वाइस चेयरपर्सन, माइलस्टोन

500 करोड़ जुटाएगा फंड

नए माइलस्टोन अपॉच्र्युनिटीज फंड 10 में 12 से 20 फीसदी का रिटर्न मलेगा। 1 करोड़ रुपए का न्यूनतम निवेश फंड 3.5 साल में मैच्योर होगा।

500करोड़ रुपए का फंड:माइलस्टोन इसफंड के लिए 500 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी के ईडी नवीन कुमार ने बताया कि हम दीवाली तक 150 करोड़ रुपए का फंड प्राप्त करने में सफल होंगे।