- Hindi News
- मिस फ्रेशर चंद्रिका और मिस्टर फ्रेशर कनिष्क
मिस फ्रेशर चंद्रिका और मिस्टर फ्रेशर कनिष्क
फैशनके लेटेस्ट ट्रेंड डिजाइनर ड्रेसेज पहने स्टूडेंट्स से मंगलवार को चंडीगढ़ का होटल मैरिएट सजा था। यहां फैशन डिजाइनिंग इंस्टिट्यूट आईएनआईएफडी (इंटर नेशनल इंस्टिट्यूट आॅफ फैशन डिजाइन) के स्टूडेंट्स अपनी क्रिएटिविटी से बनाई ड्रेसेस में पहुंचे थे। मौका था इस वर्ष इंस्टिट्यूट से जुड़ रहे स्टूडेंट्स के वेलकम करने का। इसे लेकर यहां फ्रेशर पार्टी रखी गई थी। इसमें थीम बना \\\"अ सेल्यूट टू एंटायर फैशन फैटरनिटी\\\"। पार्टी में स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखते ही बनती थी। ऐसा लग रहा था मानो इंस्टिट्यूट से जुड़ रहे स्टूडेंट्स ने डिजाइंस के साथ साथ रंगों से भी खूब खेला था। गाउन, वन-पीस, मिनी-मैक्सी ड्रेस शेड्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन था। इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने 32 स्टूडेंट्स। रैंप-वॉक, कॉन्फिडेंस स्टाइल के आधार पर जजेज ने स्टूडेंट का मेंटल लेवल जाना। साथ ही डिजाइनिंग इंडस्ट्री से जुड़े सवाल पूछे। फिर उसके आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया। विभिन्न राउंड के आधार पर 6 स्टूडेंट चुने गए। उन्हें फ्रेशर, स्टाइल आइकन, ब्यूटी, स्माइल, वॉक जैसे टाइटल से नवाजा गया।
इस डांसिंग एक्ट की कोरियोग्राफी स्टूडेंट ने खुद की थी। उनकी परफॉर्मेंस देखकर लगता नहीं था कि यह स्टूडेंट से आप कोरियोग्राफी किया है। पार्टी में डीजे ने अपने म्यूजिक से माहौल को सजाया। जबिक स्टूडेंट डांस फ्लोर पर जमकर थिरके। इस सेलिब्रेशन में स्टूडेंट ने खूब हूटिंग की और अपने लम्हें को सेल्फिज से यादगार बनाया।
मिस फ्रेशर चंद्रिका मेहता
मिस्टर फ्रेशर कनिष्क बंसल
स्टाइल आइकन साहिब परमार
स्टाइल आइकन सोनाली सूरी
फ्रेश फेस माधव शर्मा
फ्रेश फेस रिचा पनेसर
बेस्ट ड्रेस्ड फैकल्टी सोनिया शर्मा
फ्रेस फेस का अवॉर्ड आनलाइन वोटिंग के आधार पर दिया गया। इसमें फ्रेश फेस (फीमेल) के रूप में रिचा पनेसर को चुना गया। उन्हें 16,027 वोट्स मिले। जबिक फ्रेश फेस की कैटेगरी में माधव शर्मा चुने गए। उन्हें 10,382 वोट्स मिले।
Fresher party