चंडीगढ़ की कुल्फी आज भी मिस करता हूं
\\\"मैंअपनी जिंदगी को लेकर कोई योजना नहीं बनाता चीजें जैसे-जैसे आती हैं बस मैं उन्हें वैसे ही करता जाता हूं।\\\' ऐसा कहना है एक्टर सुमित वत्स का। इन दिनों वे बिग मैजिक के कॉमेडी शो अजब गजब घर जमाई में चिंटू सिंह चौटाला का किरदार निभा रहे हैं।
बातचीत में उन्होंने साझा किए अपने अनुभव। करियर की शुरुआत के बारे में बताते हैं कि दिल्ली में थिएटर में काफी एक्टिव था। वहीं एक शो के दौरान मुझे डीडी चैनल के एक शो जीना इसी का नाम है के लिए ऑफर आया। मैंने ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गया।
इसके बाद मैंने एनडीटीवी इमेजिन पर आने वाले शो काशी में द्वारका का रोल प्ले किया। मैंने कलर के शो मुक्ति बंधन में भी काम किया है। इसके बाद पहचान मिली जी टीवी के शो हिटलर दीदी से। मेरे इस शो में ऋषि के रोल को काफी पसंद किया गया। अपने ड्रीम रोल के बारे में सुमित कहते हैं, \\\"मुझे पता नहीं कि मैं कैसा रोल करना चाहता हूं, लेकिन अगर मौका मिला तो भगवान कृष्ण का रोल प्ले करने की इच्छा है।\\\' फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला तो आप किसके साथ काम करना चाहते हैं? बताते हैं, \\\"अगर मौका मिला तो इरफान खान के साथ काम करने का मेरा सपना है। मुझे फारूख शेख भी बेहद पसंद थे।\\\'
telly corner
पसंद है टीवी
अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में सुमित कहते हैं, \\\"अभी किसी और प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहा हूं। मेरा फोकस अभी बिग मैजिक के कॉमेडी शो अजब गजब घर जमाई के शो पर ही है। इसमें मैं चिंटू सिंह चौटाला का किरदार प्ले कर रहा हूं। बताते हैं, \\\"टीवी शो में दिखाई गई परिस्थितियों और घटनाओं से लोग अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। मुझे स्मॉल स्क्रीन पर काम करना बेहद पसंद है।\\\'
सुमित ने चंडीगढ़ से अपने कनेक्शन पर बोलते हुए बताया कि दिल्ली का रहने वाला हूं। चंडीगढ़ घूमने-फिरने आया करता था। सेक्टर-17, सुखना लेक पर मैं बहुत घूमा हूं। बताते हैं, \\\"एक बार मैं शिमला से लौट रहा था तो चंडीगढ़ सुखना लेक पर घूमने गया। वहां काफी सारे आइसक्रीम वाले खड़े रहते हैं। उन्हीं के बीच ही एक कुल्फी वाला भी था। मैंने जो वहां से कुल्फी खाई थी उसका टेस्ट आज भी मेरे ज़हन में ताजा है। आज भी मैं उसी कुल्फी का स्वाद मिस करता हूं। मुझे उसके बाद वैसी कुल्फी और कहीं भी चखने को नहीं मिली।\\\'
आज भी याद है