- Hindi News
- आज आर्किटेक्चर की हिस्ट्री जानेंगे स्टूडेंट्स
आज आर्किटेक्चर की हिस्ट्री जानेंगे स्टूडेंट्स
वेस्ट बंगाल की कमांडर बटरफ्लाई पहुंची चंडीगढ़
फॉरेस्टएंडवाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से बनाया गया बटरफ्लाई पार्क उन प्रजातियों की बटरफ्लाई को भी आकर्षित कर रहा है, जो कभी चंडीगढ़ आती ही नहीं थीं। बटरफ्लाई पर रिसर्च कर रहे कुलभूषण कन्वर ने मंगलवार को बटरफ्लाई पार्क में कमांडर बटरफ्लाई की फोटो क्लिक की। फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की तरफ से भी कहा गया है कि ये अच्छा है कि वे प्रजातियां भी यहां रही हैं, जो पहले यहां नहीं पाई जाती थीं। वाइल्ड डिपार्टमेंट के मुताबिक कमांडर को मोडुजा प्रीकेरिस के नाम से भी जाना जाता है। इसके विंगस्पैन 60 से 75 एमएम के होते हैं। ये बटरफ्लाई ज्यादातर वेस्ट बंगाल, नोर्थ ईस्ट, अंडमान, मध्यप्रदेश, उत्तरांचल आदि जगहों पर ही पाई जाती है। विदेशों की बात करें तो बांग्लादेश और श्रीलंका में भी इस बटरफ्लाई की प्रजाति पाई जाती है। ये मॉडरेट रेनफॉल वाले फॉरेस्ट एरिया में रहना पसंद करती हैं। ये बटरफ्लाई बहुत तेज उड़ती है। इस बारे में चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन फॉरेस्ट संतोेष कुमार ने कहा कि ये बटरफ्लाई पार्क में हम कोशिश कर रहे हैं कि बेहतर से बेहतर स्थिति बटरफ्लाई के रहने और उनकी पसंद के हिसाब से बनाए ताकि यहां और प्रजातियां भी सकें।