भगत सिंह की याद में आज होंगे नाटक
1 नवंबर से 8.40 पर खुलेंगे गवर्नमेंट स्कूल
शहरकेगवर्नमेंट स्कूल 1 नवंबर से सुबह 8.40 पर खुलेंगे। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 1 नवंबर से 31 मार्च तक स्कूल विंटर टाइमिंग की पॉलिसी बनाई है। हालांकि स्टाफ टीचर्स का टाइमिंग और स्टूडेंट्स की टाइमिंग अलग रहेगी। गवर्नमेंट मॉडल और नॉन मॉडल स्कूल 1 नवंबर से सुबह 40 मिनट देरी से खुलेंगे और 40 मिनट देरी से ही बंद होंगे। सिंगल शिफ्ट स्कूलों की टाइमिंग 8.40 बजे से 2.40 बजे तक होगी, वहीं डबल शिफ्ट स्कूलों की टाइमिंग सुबह 8.00 बजे से 1.00 बजे और इवनिंग टाइमिंग 12.30 से 5 बजे तक होगी। इससे पहले सिंगल शिफ्ट स्कूलों की टाइमिंग सुबह 8 बजे से 2 बजे तक थी, डबल शिफ्ट स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7.30 से 1.00 बजे और 1.30 से 5 बजे तक थी।