किरायदारों की डिटेल नहीं दी तो कार्रवाई
किरायदारों की डिटेल नहीं दी तो कार्रवाई
चंडीगढ़| चंडीगढ़में किरायदारों और पेइंग गेस्ट रखने वाले मकान मालिकों को प्रशासन ने एक बार फिर चेताया है कि वे अपने घर में रहने वाले बाहरी लोगों की पूरी डिटेल पुलिस थाने में दें। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में पीजी कल्चर पर नजर रखने के लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मोहम्मद शाईन ने यह निर्देश जारी किए हैं।