- Hindi News
- डेढ़ साल बाद बुलाई गई वैट एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग
डेढ़ साल बाद बुलाई गई वैट एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग
चंड़ीगढ़ | एक्साइजएंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट करीब डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ वैट एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग करवाने जा रहा है, जबकि नियमों के मुताबिक हर दो महीने बाद मीटिंग होनी चाहिए। मीटिंग मैं वैट से जुड़े मामलों पर चर्चा होगी। फिलहाल मीटिंग के लिए तारीख तय नहीं की गई है। डीसी मोहम्मद शाईन मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। कमेटी में 18 सदस्य हैं। इनमें चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रेसिडेंट चरणजीव सिंह, सेक्टर-17 ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट कमलजीत सिंह पंछी, एडवोकेट अजय जग्गा भी शामिल हैं। डिपार्टमेंट ने कमेटी मेंबर्स से एजेंडा भेजने को कहा है।