पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेक्टर 17 ओवरब्रिज पर बने चार ऑफिस स्पेस किए जाएंगे रेंट आउट

सेक्टर-17 ओवरब्रिज पर बने चार ऑफिस स्पेस किए जाएंगे रेंट आउट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने खरीदने की दी ऑफर

ब्रिज के कॉर्नर में 40 शॉप का रेट भी तय होगा

नगरनिगमसेक्टर-17 में आेवरब्रिज के दोनों कॉर्नर पर दूसरी और तीसरी मंजिल के बने चार ऑफिस स्पेस को रेंट आउट का एजेंडा हाउस में रहा है। इसमें कमेटी की 75 रुपए प्रति वर्ग गज की गई सिफारिश पर भी 25 सितंबर को हाउस में चर्चा होगी। ओवर ब्रिज के कॉर्नर पर बनी चार ऑफिस साइट का एरिया 30 हजार 331 वर्ग फुट है। इन्हें रेंट आउट करने के लिए निगम कमिश्नर वीपी सिंह की ओर से 22 अगस्त को एडिशनल कमिश्नर सुनील भाटिया की अध्यक्षता में कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने हरियाणा फाइनेंशियल काॅर्पोरेशन के ऑफिस के साथ लगती चार ऑफिस साइड के एरिया की एक्सईएन रोड वन से पैमाइश करवाई। एक्सईएन ने सेक्टर 17 में कलेक्टर रेट 148 रुपए प्रति वर्ग फुट फिक्स बताया। वहीं चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन को 42 रुपए प्रति वर्ग फुट रेंट आउट करने की जारी नोटिफिकेशन बारे भी कमेटी को जानकारी दी। मीटिंग में चर्चा करके प्रति महीने 75 रुपए वर्ग फुट रेंट आउट करने की सिफारिश दी, रेंट लीज और अन्य टैक्स भी देने होंगे। हालांकि टर्म एंड कंडीशन प्रशासन वाली ही रहेंगे।

नगर निगम को सेक्टर-17 ब्रिज की चार ऑफिस साइट में नाइनेट और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेंट पर लेने के लिए निगम को लेटर लिखा है। जबकि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने खरीदने की ऑफर दी है।

सेक्टर-17 के चार ऑफिस साइट को बेचने के पक्ष में हाउस करेगा तो निगम अफसरों ने प्रॉपर्टी रेट की डिटेल भी दे दी है। सेक्टर-17 में 7 लाख 21 हजार वर्ग गज के हिसाब से प्रॉपर्टी का रेट है। वहीं बूथों का सेक्टर-17 में 4 लाख 63 हजार 320 वर्ग गज के हिसाब से प्रशासन का प्रॉपर्टी रेट है। अगर रेंट आउट में बात नहीं बन पाती तो बचने पर चर्चा होगी। ब्रिज के कॉर्नर में चार ऑफिस साइट के साथ ही 40 शॉप का भी रेट तय हो सकेगा।