- Hindi News
- 2 बड़े दलों का घोषणा पत्र मतदान से 15 दिन पहले
2 बड़े दलों का घोषणा पत्र मतदान से 15 दिन पहले
चंडीगढ़ | भाजपाऔर कांग्रेस अपने-अपने घोषणा-पत्र वोटिंग से 15 दिन पहले जारी करेंगे। दोनों ही दलों के चुनाव घोषणा-पत्र लगभग तैयार हैं, लेकिन भाजपा जहां नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को मनाने में लगी है, वहीं, कांग्रेस टिकट वितरण में ही उलझी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि चुनाव घोषणा पत्र तैयार है। संभवत: यह 1 या 2 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। इसमें किसान, महिलाओं, युवाओं, मजदूर, बुजुर्गों समेत सभी वर्गों का ख्याल रखा जाएगा। विधायकों, सांसदों पदाधिकारियों से राय लेकर स्थानीय मुद्दों को भी शामिल किया गया है। हुड्डा सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार है।
कांग्रेसघोषणा पत्र को हाईकमान की मंजूरी : हरियाणाकांग्रेस की ओर से पिछले माह भेजे गए घोषणा पत्र के मसौदे को हाईकमान की मंजूरी मिल चुकी है। संभवत: इसे 1 अक्टूबर के आसपास जारी कर दिया जाएगा। इसमें बुजुर्गों की पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह, युवाओं को नौकरियों के ज्यादा अवसर जैसे वायदे किए गए हैं। इनेलो, हजकां, हलोपा जैसी पािर्टयां अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं।