पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नामांकन के तीसरे दिन 25 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

नामांकन के तीसरे दिन 25 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | विधानसभाचुनाव के नामांकन के तीसरे दिन मंगलवार को 25 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब तक 47 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई के उम्मीदवार रणधीर सिंह साथी, अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सीपीआईएम के उम्मीदवार टेकचंद, यमुनानगर के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अकरम खान और समीन खान तथा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से समस्त भारतीय पार्टी के वरूण शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अबजोर पकड़ेगा नामांकन और प्रचार : बुधवारको समाप्त हो रहे श्राद्ध पक्ष के बाद नामांकन और चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा। 25 नवंबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। िफर 25, 26 और 27 सितंबर को प्रमुख राजनीतिक दलों के ज्यादातर उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, हजकां-जन चेता पार्टी गठबंधन श्राद्ध पक्ष के बाद लिस्ट जारी करेगा।