पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ...तो वोट मांगते ही कैंडिडेट के खाते में जुड़ेगा स्टार प्रचारक का हेलिकॉप्टर समेत सारा खर्चा

...तो वोट मांगते ही कैंडिडेट के खाते में जुड़ेगा स्टार प्रचारक का हेलिकॉप्टर समेत सारा खर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणामेंविधानसभा चुनाव के दौरान गठबंधन के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों को भारी पड़ सकते हैं। अगर किसी स्टार प्रचारक ने किसी प्रत्याशी विशेष के लिए वोट मांगे तो उसका हेलिकॉप्टर समेत सारा खर्चा प्रत्याशी के खाते में जुड़ जाएगा। इसी तरह अगर कोई उम्मीदवार किसी स्टार प्रचारक के साथ हेलिकॉप्टर में बैठकर अपने हलके में घूमता है तो उसका आधा खर्चा उसके खाते में भी जुड़ेगा। स्टार प्रचारकों के खर्चों को लेकर चुनाव आयोग ने गाइड लाइन जारी की हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपए है।

इसके साथ ही चुनाव आयोग स्टार प्रचारकों और उनके भाषणों पर कड़ी निगरानी रखेगा। उनकी सभी पब्लिक मीटिंगों के भाषणों की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई जाएगी। इसका मकसद स्टार प्रचारकों के भाषणों को कैटेगराइज करना है। यदि किसी स्टार प्रचारक ने पब्लिक मीटिंग में केवल नीतियों और मुद्दों की बात करने के साथ ही संबंधित पार्टी को ही वोट देने की अपील की है तो प्रत्याशी के खाते में हेलिकॉप्टर आदि का खर्च नहीं जुड़ेगा। स्टार प्रचारक के हेलिकॉप्टर आदि का खर्च प्रत्याशी के खाते में तभी जुड़ेगा जब उसके लिए वोट मांगेगा। स्टार प्रचारकों की जनसभाओं के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए उन्हें संबंधित जिला उपायुक्त से 24 घंटे पहले अनुमति लेनी होगी।

यूं समझें चुनाव खर्चों की उलझन

पार्टीका ही स्टार प्रचारक है तो : उदाहरणके तौर पर अगर सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्टार प्रचारक होते हुए हेलिकॉप्टर से अपने हलके में जाकर खुद के लिए प्रचार करते हैं तो सारा खर्च उन्हीं के खाते में जुड़ेगा। यदि वे झज्जर में जाकर पार्टी के लिए वोट मांगते हैं तो केवल माइक, मंच, माला आदि का खर्च ही संबंधित प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा।

स्टारप्रचारक खुद प्रत्याशी भी है तो: उदाहरणके तौर पर इनेलो नेता अभय चौटाला ऐलनाबाद से प्रत्याशी भी हैं और पार्टी के स्टार प्रचारक भी। वे यदि अपने हलके में ही हेलिकॉप्टर से चुनाव प्रचार करेंगे तो सारा खर्चा उनके ही खाते में जुड़ेगा। बशर्ते वे अपने लिए वोट मांगें। यदि वे अन्य हलकों में जाकर केवल पार्टी के लिए वोट मांगते हैं तो सारा खर्चा पार्टी के खाते में और प्रत्याशी का नाम लेकर वोट मांगेंगे तो प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा।

गठबंधनके स्टार प्