- Hindi News
- प्लाजा में जावेद, न्यू लेक पर जस्सी की म्यूजिकल नाइट
प्लाजा में जावेद, न्यू लेक पर जस्सी की म्यूजिकल नाइट
वर्ल्ड टूरिज्म वीक के दौरान सिटको के होटलों में डिस्काउंट
फेस्टिवलसीजनके साथ ही शहर में सेलिब्रेशंस का सिलसिला शुरू हो रहा है। वर्ल्ड टूरिज्म-डे के मौके पर प्रशासन 27 से 30 सितंबर तक टूरिज्म वीक मनाएगा। इस दौरान सेक्टर-17 प्लाजा में बॉलीवुड सिंगर जावेद अली परफॉर्म करेंगे। सेक्टर-42 की न्यू लेक पर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी अपने गानों से टूरिज्म सेलिब्रेशन को मजेदार बनाएंगे। म्यूजिकल ईवनिंग के अलावा कई कंपीटिशन और अन्य कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। टूरिज्म डिपार्टमेंट ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सेलिब्रेशन की शुरुआत 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म-डे के दिन सुबह सुखना लेक पर सुभाष घोष के मॉर्निंग रागा के साथ होगी। इसके बाद एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर होटल मैनेजमेंट हॉस्पिटैलिटी के स्टूडेंट्स लोगों को फूल देकर चंडीगढ़ में उनका स्वागत करेंगे।
{28 सितंबर को न्यू लेक सेक्टर-42 पर पंजाबी म्यूजिकल नाइट में पंजाबी गायक जसबीर जस्सी प्रस्तुति देंगे।
{29 को ओपन हैंड से म्यूजियम आर्ट गैलरी सेक्टर-10 तक रन फॉर टूरिज्म। शाम को सेक्टर-17 में शाम-ए-कव्वाली।
{30 सितंबर को सेक्टर-18 के टैगोर थियेटर में हास्य कवि सम्मेलन।
म्यूजिकल नाइट और हास्य कवि सम्मेलन
वर्ल्ड टूरिज्म वीक के दौरान सिटको के होटलों में डिस्काउंट दिए जाने की प्लानिंग की गई है। सेक्टर-10 स्थित होटल माउंट व्यू में इस दौरान करीब 25 परसेंट तक डिस्काउंट दिए जाने की तैयारी कई गई है। जबकि सेक्टर-17 के शिवालिक व्यू होटल में 20 परसेंट तक डिस्काउंट दिया जाएगा। सिटको के सभी होटलों में 20 से 25 परसेंट तक डिस्काउंट टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन के दौरान दिया जाएगा।