- Hindi News
- आज से चलेगी चंडीगढ़ बनारस हॉलीडे स्पेशल ट्रेन
आज से चलेगी चंडीगढ़-बनारस हॉलीडे स्पेशल ट्रेन
फेस्टिवलसीजनमें ट्रेनों में भारी रश को देखते हुए उत्तर रेलवे अंबाला मंडल वीरवार से चंडीगढ़-बनारस के बीच हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चला रहा है। ट्रेन हर वीरवार को रात 11.15 बजे चंडीगढ़ से चलेगी। बनारस में अगले दिन शाम 5.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के 10 फेरे होंगे, यह 27 नवंबर तक चलेगी। बनारस से यह हर शुक्रवार को रात 8.40 बजे चलकर शनिवार दोपहर 2.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के आठ कोच, फर्स्ट और सेकेंड एसी का एक-एक कोच, थर्ड एसी के दो कोच होंगे। इससे पहले 22 सितंबर से नंगल डैम-चंडीगढ़-लखनऊ के बीच हॉलीडे स्पेशल ट्रेन चलाई जा चुकी है। सोमवार को यह ट्रेन रात 11.45 बजे चलेगी, चंडीगढ़ रात 2.15 बजे और मंगलवार दोपहर 2 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ से यह ट्रेन मंगलवार को शाम 6.25 बजे चलकर बुधवार सुबह 6 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।