- Hindi News
- साउंड वेव से हो सकेगा माइंड के रोगों का इलाज
साउंड वेव से हो सकेगा माइंड के रोगों का इलाज
अगरआपकीयाददाश्त कमजोर है। माइग्रेन के चलते सिर में दर्द रहता है। बच्चा पढ़ने में कमजोर है या ठीक से बोल नहीं पाता, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। यह माइंड से संबधित बीमारी हाे सकती है। इलेक्ट्रो वेव्स से मस्तिष्क के किस हिस्से में दिक्कत है उसका पता लगाया जाएगा। उसका इलाज ब्रेन फंक्शन ट्रेनिंग से किया जाएगा। मेधा माइंड एन्हेंसमेंट कंपनी ने चंडीगढ़ में अपना सेंटर शुरू करने की घोषणा की। इस सेंटर के संस्थापक और चीफ मेंटर एनएस श्रीनिवासन ने बताया कि जिन लोगों की डिप्रेशन, माइग्रेन के कारण या फिर ऑटिज्म आदि के चलते दिमागी हालत ठीक नहीं होती उनका न्यूरो फीडबैक और बायो फीडबैक का काॅम्बी-नेशन इस्तेमाल करते हैं। न्यूरो फीडबैक की मैथोलॉजी से यह ट्रीटमेंट करते हैं। ब्रेन के ऊपर एक इलेक्ट्रो रॉड लगाकर एक कैप लगाते हैं इससे हम मस्तिष्क में साउंड वेव से कहां है प्रॉब्लम उसका पता लगाते हैं। इन्हें साउंड वेव से हम बीमारी का इलाज करते हैं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के मोहाली सेंटर में पांच बच्चों का इलाज चल रहा है। यहां तक कि जिन बच्चों को मिर्गी के दौरे आते हैं उन्हें भी इस तकनीक से ठीक किया जा रहा है। इससे उन बच्चों को भी फायदा पहुंच रहा है।