- Hindi News
- डीजल ऑटोरिक्शा यूनियन ने मांगों को लेकर दिया धरना
डीजल ऑटोरिक्शा यूनियन ने मांगों को लेकर दिया धरना
चंड़ीगढ़ | एकनवंबर से पंजाब और हरियाणा से आने वाले डीजल ऑटोरिक्शा पर बैन लगाने और चंडीगढ़ के डीजल ऑटोरिक्शा को भी बंद करने के प्रशासन के फैसले के विरोध में बुधवार को डीजल ऑटोरिक्शा यूनियनों ने धरना प्रदर्शन किया। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला के ऑटोरिक्शा चालक सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-17 में इक्ट्ठा हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली की। यहां से ये सेक्टर-18 के स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी(एसटीए) के ऑफिस में पहुंचे और यहां भी नारेबाजी की और मांगों को लेकर अधिकारियों से बात की। चंडीगढ़ डीजल ऑटोरिक्शा यूनियन की तरफ से कहा गया कि प्रशासन इन ऑटोरिक्शा को बंद करने के बजाय ट्राइसिटी बेस पर परमिट दे।