पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 31 लाख रुपए मांगे, डीडीआर दर्ज

31-31 लाख रुपए मांगे, डीडीआर दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बब्बर खालसा के नाम पर से-17 के दो जूता व्यापारियों को धमकी

चंडीगढ़ | सेक्टर-17के दो बड़े जूता व्यापारियों को पिछले दिनों बब्बर खालसा के नाम पर धमकी भरे लेटर भेजे गए हैं। कुरियर से भेजे गए लेटर में बब्बर खालसा को मजबूत करने के लिए 31-31 लाख रुपए की मांग की गई। कहा गया कि 22-23 सितंबर को उनके आदमी यह रकम लेने आएंगे। ये लेटर अखबार की साइज में पंजाबी में लिखकर भेजे गए। इसकी सूचना पुलिस तक भी पहुंची। पुलिस ने दोनों शोरूम्स के बाहर जाल बिछाया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। कुरियर कंपनी से भी पूछताछ की गई, पर कुरियर भेजने वाले का पता नहीं चला। इस संबंध में थाना-17 में डीडीआर दर्ज कर ली गई है।