पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ के बिजनेसमेन को नहीं दिया बोर्डिंग पास, मुंबई में नारेबाजी

चंडीगढ़ के बिजनेसमेन को नहीं दिया बोर्डिंग पास, मुंबई में नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
50 मिनट पहले पहुंचे, बताया लेट हैं

चंडीगढ़ | चंडीगढ़बिजनेस काउंसिल से जुड़े बिजनेसमेन को बोर्डिंग पास देने पर व्यापारियों ने मुंबई में गो एयर के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना है कि गो एयर में पहले से बुकिंग थी। 13 लोग फ्लाइट के टाइम से 50 मिनट पहले चंडीगढ़ की फ्लाइट के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए थे। व्यापारियों का आरोप है कि गो एयर के काउंटर पर बैठी एक लेडी ने दो लोगों को ही बोर्डिंग पास दिए। बाकी 11 को कहा कि आप लेट हो गए हैं।

चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के प्रेजिडेंट बलदेव गोयल भी साथ थे उन्होंने इसका विरोध किया। लेकिन गो एयर ने उनकी एक सुनी। इस पर सभी 13 लोगों ने मुंबई एयरपोर्ट पर गो एयर के खिलाफ नारेबाजी की, पुलिस को बुलाया गया। इस पर मुंबई के डिप्टी एयरपोर्ट मैनेजर परेरा ने मामला सुलझाया। गोयल ने बताया चंडीगढ़ से 13 बिजनेसमैन काम के सिलसिले में मुंबई गए थे वे फ्लाइट के टाइम से भी पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे। वहां बैठी गो एयर की कर्मचारी ने दो ही लोगों को बोर्डिंग पास दिए। बाकी 11 को दो मिनट लेट बताकर पास देने से इनकार कर दिया। इसके बाद एयरपोर्ट मैनेजर ने शाम 6.15 बजे की फ्लाइट से इन्हें नई दिल्ली भेजने की व्यवस्था करवाई। वहां से ये लोग टैक्सी कर चंडीगढ़ पहुंचे। गोयल का कहना है कि गो एयर के खिलाफ वे कंज्यूमर फाेरम में केस दायर करेंगे।

मुंबई एयरपोर्ट पर गो एयर के खिलाफ नारेबाजी करते व्यापारी।