पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनवरी से ही मंथली सेट कर रहा था शुक्ला: जोशी

जनवरी से ही मंथली सेट कर रहा था शुक्ला: जोशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीआई के इशारे पर बोल रहा जोशी: शुक्ला

एसएचओराजेश शुक्ला के खिलाफ सीबीआई को शिकायत देने वाले ललित जोशी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए कि पुलिस ने पहले भी उसके रुपए हड़पे हैं। जोशी ने कहा कि 3 सितंबर को सीबीआई ने ट्रैप लगाकर बीट स्टाफ और शुक्ला को गिरफ्तार किया था। 8 सितंबर को जोशी ने पब्लिक विंडो पर शिकायत दी कि थाना-34 के पुलिसवालों ने उसके रुपए हड़पे हैं। जोशी को पुलिस ने 28 अगस्त को खुलेआम शराब पीने के आरोप में पकड़ा था। उसकी तलाशी में 12 हजार रुपए निकले थे। इसमें से 10 हजार रुपए एसआई अशोक और धर्मबीर ने वापस नहीं दिए। जोशी ने कहा कि इस केस में बेवजह उसके कॉन्स्टेबल भाई अमन जोशी को शामिल किया जा रहा है, जिसका कोई रोल नहीं है।

राजेश शुक्ला ने कहा- सीबीअाई के कहने पर ही जोशी ऐसे बयान दे रहा है। जब मुझे सीबीआई ने दबोचा और मैं जेल में था, तब जोशी ने पैसे लेने की शिकायत एसएसपी को दी। जोशी सही होता तो सीबीआई से पहले ही एसएसपी के पास जाता। वीडियो की सीएफएसएल जांच करा ली जाए, पता चल जाएगा मैं गालीगलौज कर रहा हूं या नहीं। मैं तो सीबीआई टीम से बारा-बार मारपीट की वजह ही पूछता रहा।

ललित जोशी

जोशी ने कहा कि जब सीबीआई की टीम बुड़ैल चौकी में गई तो शुक्ला ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। रकम शुक्ला की जेब में ही थे और वह जानता था कि कमरे में सीसीटीवी कैमरा चल रहा है। इसीलिए उसने सीबीआई टीम को गच्चा दिया और कहा कि पैसा उसकी जिप्सी में पड़ा है। बाहर जिप्सी के पास पहुंचकर शुक्ला ने पैसे गिराने चाहे। सीबीआई एसआई मनिंदर सिंह से धक्कामुक्की की और चौकी स्टाफ को से सीबीआई टीम को पीटने को कहा। अपने गनमैनों को आवाज लगाकर गोली तक चलाने को कहा। इसी कारण सीबीआई टीम को गुस्सा आया। अंदर जाकर भी शुक्ला ने गालियां निकाली तो सीबीआई इंस्पेक्टर ने हाथापाई की। जोशी ने दावा किया पैसा शुक्ला ने ही कॉन्स्टेबल से लिया था। जनवरी से ही शुक्ला बहाना लगाकर उससे मंथली सेट करने की कोशिश कर रहा था। उसकी पार्किंग से जनवरी में कार चोरी हुई, जिसके बाद अगले दिन कार मिल भी गई। शुक्ला उससे तब भी पैसे मांग रहा था, कि जिनकी कार गुम हुई है उनको पैसा देना है।

शुक्ला की जेब में थे पैसे, सीबीआई को दिया गच्चा: जोशी