पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज हाउस में उठेगा टूर का मुद्दा

आज हाउस में उठेगा टूर का मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काउंसलर सतिंद्र ने पहले ही मेयर को हाउस में एजेंडा लाने के लिए लेटर लिखा था। सतिंद्र के मुताबिक क्या निगम ने स्टडी टूर के लिए लिखित में कोई पॉलिसी बनाई है। इसकी काॅपी भी हाउस में मांगी जाएगी। प्रशासन की ओर से स्टडी टूर की परमिशन कब दी गई थी उसमें स्टडी टूर लिखा था या नहीं। टूर पर इतने अफसर ले जाने के लिए ऑथोराइज हैं। वहीं काउंसलर अरुण सूद का कहना है कि हाउस में कोलकाता स्टडी टूर की मेयर इन काउंसिल की रिपोर्ट रखी जाएगी।

भास्कर न्यूज| चंडीगढ़

कल्चरलएक्सचेंज प्रोग्राम टूर के नाम पर एमसी के 9 अफसरों और 20 काउंसलर्स के सैर सपाटे का मुद्‌दा वीरवार को निगम हाउस की मीटिंग में उठेगा। इस टूर पर आठ काउंसलर अपनी फैमली को साथ लेकर गए थे। पब्लिक के पैसों की बर्बादी के इस मुद्दे को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था।

भाजपा काउंसलर सतिंद्र सिंह और बसपा काउंसलर जन्नत जहां वीरवार को नगर निगम हाउस की मीटिंग में नौ दिन (31 अगस्त से 9 सितंबर) तक का टूर का मामला उठाएंगे। सतिंद्र सिंह और जन्न्त जहां के मुताबिक इस टूर पर पब्लिक के पैसों को पानी की तरह बहाया गया है। काउंसलर्स ने अपने फायदे के लिए एमसी के बजट से 9 लाख रुपए एक्सट्रा खर्च कराए। मेयर हरफूल चंद्र कल्याण का कहना है कि स्टडी टूर की अफसर हाउस में रिपोर्ट रखेंगे। इसमें चेन्नई की कंक्रीट रोड्स, एलईडी लाइट्स, अम्मा कैंटीन, पोर्ट ब्लेयर की सेनिटेशन पर लगा सैस और आपदा प्रबंधन भी हाउस में चर्चा होंगे।