- Hindi News
- रोलेक्स कंपनी की साइट बनाकर जाली घड़ियां बनाने वाले गिरफ्तार
रोलेक्स कंपनी की साइट बनाकर जाली घड़ियां बनाने वाले गिरफ्तार
चंडीगढ़| क्राइमब्रांच की टीम ने रोलेक्स कंपनी के नाम पर जाली घड़ियां बेचने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़े बड़े ब्रांड्स की घड़ियां बरामद की हैं। इनमें राडो, टिस्से और रोलेक्स शामिल हैं। आरोपियों की पहचान गांव छज्जू माजरा मोहाली के रहने वाले आशीष सोबती और पटियाला के रहने वाले करमवीर सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से आशीष को एक दिन की पुलिस रिमांड पर, जबकि करनवीर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना के अाधार पर रामदरबार में एक गोडाउन रेड की। यहां ऐसी ही घड़ियों का व्यापार चल रहा था। टीम गठित कर कार्रवाई की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्होंने एक वेबसाइट बना रखी थी, जिस पर इन घड़ियों की फोटो लगा रखी थी। लोगों को प्रोवाइड करने के लिए नंबर दिए गए थे। जो लोग कॉन्टैक्ट करते थे, उनसे रुपए लेकर नकली घड़ी दे देते थे। आशीष मास्टर माइंड था, करमवीर साइट बनाता था।