पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन पर कब्जे के िलए धमकी दे रहे अकाली नेता: रविंदर कौर

जमीन पर कब्जे के िलए धमकी दे रहे अकाली नेता: रविंदर कौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिरोमणिअकालीदल से जुड़े नेता राजनीतिक रंजिश के चलते गांवों में विरोधी दलों के समर्थकों की जमीनों पर कब्जे करा रहे हैं। इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों का सहारा लिया जा रहा है। ये आरोप बुधवार को चंडीगढ़ में जिला कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव सुज्जोकालिया की 65 वर्षीय एनआरआई रविंदर कौर ने लगाए।

उन्होंने बताया कि गांव में उनकी जमीन पर कब्जे के लिए अकाली नेता गांव में गुंडागर्दी दिखाते हुए उनके बेटों पर झूठे केस दर्ज कराने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पंचायत, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए उनके बेटों नवदीप सिंह, गुरशरण सिंह और रणबीर सिंह अन्य घरवालों को परेशान किया जा रहा है। इसी झगड़े के कारण उन्हें अमेरिका से यहां लौटना पड़ा है। जब उन पर पुलिस ने दबाव बनाया जाने तो उन्होंने इसकी शिकायत चंडीगढ़ में एनआरआई सेल में की। वे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से गुहार लगाएंगे। न्याय मिला तो वे संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे।

^दोनों पक्ष मेरे पास शिकायत लेकर आए थे। मैंने उनसे मिल बैठकर समझौता करने को कहा था। मेरी किसी से कोई रंजिश नहीं है। -उिपंदरजीत कौर, पूर्वकैिबनेट मंत्री

क्या है मामला

रविंदरकौर ने बताया कि गांव में उनकी करीब साढ़े चार एकड़ जमीन है। इस जमीन में से 19 मरले के एक प्लॉट को छोड़कर बाकी जमीन पर उनका परिवार खेती करता है, लेकिन उनकी जमीन के साथ लगती जमीन के मालिक उनकी कुछ जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए वे अपनी फसलों तक पानी पहुंचाने के लिए उनकी जमीन पर खाल बनवाने का दबाव बना रहे हैं। असल में यह खाल बनवाने की आड़ में वे जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। अकाली समर्थक होने के कारण गांव की पंचायत के सदस्य भी उनका साथ दे रहे हैं। पूर्व अकाली मंत्री उपिंदरजीत कौर की रिश्तेदार एवं ब्लॉक समिति सुल्तानपुर लोधी की वाइस चेयरपर्सन मामले में उनका साथ दे रहे हैं।

चंडीगढ़ में अपने बेटे के साथ रविंदर कौर।