पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्रों का स्वागत डांडिया के साथ

नवरात्रों का स्वागत डांडिया के साथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रों का स्वागत डांडिया के साथ

हिंदी, पंजाबी, गुजराती और यहां तक की इंग्लिश गानों पर भी डांडिया का रंग चढ़ाने के लिए गुजरात के भावनगर से ओम साई संस्था वीरवार को अपने डांडिया ग्रुप के साथ चंडीगढ़ पहुंची। सेक्टर 34 में लगे सजावट मेले में यह टीम अगले 9 दिन तक हर शाम डांडिया करेगी। डांडिया के लिए यह ग्रुप विशेष तौर पर अपने साथ कई रिमिक्स गाने भी लेकर आया है। ग्रुप के लोग केवल खुद डांडिया करेगा बल्कि लोगों को भी डांडिया के लिए इन्वाइट करेगा। ग्रुप की हैड हिना ने कहा कि हमारे ग्रुप में कुल 21 लोग हैं जो हमारे स्टूडेंट्स हैं। वे खुद कई बार चंडीगढ़ चुकी हैं और चंडीगढ़ के लिए स्पेशल पंजाबी गानों को मिक्स करके डांडिया खिलाएंगी। फोटो: जसविंदर सिंह