लाइट कैमरा एक्शन गार्गी सिखाएंगी
पिछलेआठ सालों से इस इंस्टिट्यूट में सिनेमा के गुर सिखा रही हूं। इन आठ सालों के दौरान कितने ही शहरों में शॉर्ट टर्म फिल्म मेकिंग प्रोग्राम किया। इन प्रोग्रामों में ज्यादातर वकील, इंजीनयिरिंग और विभिन्न क्षेत्रों के लोग आए और जब उन्होंने सिनेमा की बेसिक टेक्नीक्स सीखी तो वह भी अब इंडिपेंडेंट फिल्म मेकर बन गए हैं। इसी कोशिश में चंडीगढ़ आई हूं ताकि यहां के सिनेमा लवर्स को भी फिल्मों के कुछ बेसिक टेक्नीक्स से अवगत करा सकूं। कुछ इन शब्दों में इंस्टिट्यूट ऑफ मूविंग इमेज़िस की प्रोग्राम डायरेक्टर और एक्ट्रेस गार्गी नंदी ने शहर में अपने शुरू हो रहे प्रोग्राम के बारे में बताया। प्रेस क्लब में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नंदी के साथ पंकज रॉय भी शामिल हुए। पंकज पुणे के एफटीआईआई से पास आउट हैं और इस प्रोग्राम में वह कैमरा और डायरेक्शन की वर्कशॉप लेंगे।
नाटकवहीं करना चाहती हूं जिसमें असलियत हो: गार्गीनंदी क्राइम पेट्रोल सीरियल से जुड़ी हुई हैं। वह इस सीरियल में कई तरह के किरदार निभाती हैं जिसके बारे में उन्होंने बताया कि पहले सीरियल में वह सच्चाई होती थी जो लोगों से जुड़ी थी। बुनियाद और अन्य सीरियल में किरदारों की शक्ल देखते ही आम वर्ग उसे खुद से कनेक्ट कर पाता था, लेकिन आजकल के ज्यादातर सीरियल सच्चाई से परे हैं। क्राइम पेट्रोल में आज के समाज की कड़वी सच्चाई बयां की जाती हैं इसलिए इस सीरियल में काम करने में मजा आता है। इससे पहले मर्डर टू फिल्म, नाटक कहीं तो मिलेंगे और मीत में काम कर चुकी हूं लेकिन इस सीरियल को करने में सबसे ज्यादा मजा आया। इसमें काफी वैरायटी के रोल मिलते हैं जिसमें नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह के रोल होते है।
film making
कोर्स के बारे में
यह कोर्स दो महीने का होगा। जिसके लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रोग्राम की क्लासेज हर शनिवार और रविवार को होगी। यह छह घंटे की क्लास होगी जो आलियांस फ्रांसेस सेक्टर 36 में 12 अक्टूबर से शुरू होंगी। इस प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के लिए 09833032695, 08425861695 पर संपर्क किया जा सकता है। वर्कशॉप के लिए 40 लोग ही रखे जाएंगे। इस पूरे प्रोग्राम की फीस 18,200 रुपए रखी गई है।