- Hindi News
- 22 के ज्वेलर की संदिग्ध हालत में मौत, हाल ही में डला था स्टंट
22 के ज्वेलर की संदिग्ध हालत में मौत, हाल ही में डला था स्टंट
दोपहर को घर फोन कर कहा था- तबीयत खराब है
सेक्टर22 केरूबी ज्वेलर के मालिक रमेश सिंगला की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को मौत हो गई। जहां फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने रमेश सिंगला की मौत पर मेडिकल लीगल केस बनाया है,वहीं चंडीगढ़ पुलिस इस आकस्मिक मौत बता रही है। फिलहाल रमेश सिंगल के शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को उनके परिजनों के हवाले सौंप दिया। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा तो नहीं हुआ, लेकिन मृतक के घरवालों ने पुलिस में बयान दिए है कि रमेश काफी समय से बीमार चल रहे थे,कुछ महीने पहले ही उनके हार्ट में स्टंट पड़ा था। मौत के कारणों को हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मामले की जांच सेक्टर 22 पुलिस चौकी कर रही है,जिन्होंने इस मौत पर रपट दर्ज की है। पंचकूला सेक्टर 5 मनसा देवी कॉम्पलेक्स के रहने वाले 55 वर्षीय रमेश सिंगला की सेक्टर 22 ज्वैलर मार्केट में रूबी ज्वेलर के नाम से दुकान है।
शुक्रवार दोपहर को रमेश सिंगला घटना के समय अपनी दुकान पर काम कर रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपनी प|ी को फोन कर बताया की उनकी तबीयत खराब लग रही है। जिस पर प|ी ने एक रिश्तेदार को दुकान पर भेजा,जो दुकान में बैठा। रमेश नौकर को साथ लेकर फोर्टिस गए, लेकिन बीच रास्ते ही उनकी मौत हो गई।