- Hindi News
- स्टूडेंट्स के लिए शुरू किया जाएगा नॉन क्रेडिट कोर्स
स्टूडेंट्स के लिए शुरू किया जाएगा नॉन क्रेडिट कोर्स
स्टूडेंट्सकी कम्युनिकेशन स्किल के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन क्रेडिट सब्जेक्ट शुरू करने का प्लान बना रही है। इसमें कम्युनिकेशन स्किल डेवलपमेंट और स्टूडेंट्स को इंटरव्यू की तैयारी कराने के लिए ट्रेनिंग देने को इंडस्ट्री और एजुकेशन के एक्सपर्ट आएंगे। प्लेसमेंट सेल के ऑनरेरी डायरेक्टर प्रो. एसके चढ्ढा ने बताया कि इस कोर्स की कोई फीस नहीं होगी। ये सब्जेक्ट भी ऑप्शनल होगा। प्लेसमेंट सेल की ओर से मुफ्त़ स्किल डेवलेपमेंट कोर्स में स्टूडेंट्स को इंटरव्यू की तैयारी कराई जाएगी। इंटरव्यू में कब और क्या बोलना है, अपनी बात को किस तरह से रखना है आिद के टिप्स दिए जाएंगे। करीब 15 डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स को इस कोर्स में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही रिसर्च स्कॉलर्स भी कोर्स में शामिल रहेंगे।