पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस के डर से सरकार झुकी: बाजवा

कांग्रेस के डर से सरकार झुकी: बाजवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
-इलेक्ट्रिसिटी कंजप्शन पर लंमसम वैट लगाकर उसे ट्रेड फ्री करने का नोटिफिकेशन जारी किया जाए।

-सरकार की गलत नीतियों के चलते खत्म होती जा रही लोहा इंडस्ट्री को दोबारा पैरों पर खड़ा करने के लिए टैक्सों में राहत दी जाए।

भास्कर न्यूज| चंडीगढ़

कांग्रेसप्रधानप्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि कांग्रेस के प्रस्तावित धरना कार्यक्रम से सरकार डर गई है। यही वजह है कि सरकार ने मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबािरयांे को उनकी मांगें मानने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस प्रधान बाजवा रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। बजवा ने कहा, पंजाब कांग्रेस ने कारोबारियांे के पक्ष मंे सीएम के निवास के बाहर सोमवार को धरना कार्यक्रम रखा था। कांग्रेस के इस फैसले से डरकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कारोबारियांे की मांगें मानने का भरोसा दिया है। साथ ही सोमवार को मीटिंग बुलाई है। जिसके बाद फिलहाल कांग्रेस ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

बाजवा ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के 30 करोड़ रुपए के संगत दर्शनों के दौरान गलत इस्तेमाल के बारे में राज्य सरकार को स्पेशल व्हाइट पेपर जारी करना चािहए। इस पैसे को लेकर राज्य सरकार ने संगत दर्शन के नाम पर बड़ी धांधलियां की हैं। वहीं, बाजवा ने कहा कि राज्य के किसानों की लंबित मांगों को लेकर पंजाब कांग्रेस 29 सितंबर को राज्यभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पुतले फूंकेगी। इसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ किसान संगठन भी शामिल होंगे।