पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रूमाल के नीचे चलता है फिंगर कोड

रूमाल के नीचे चलता है फिंगर कोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेकिंग के बाद ट्रेडिंग 3 करोड़ पहुंची

बोली 1800 की, लिखा 1200

सब्जीमंडीसेक्टर-26 में अब रविवार से फ्रूट्स या वेजिटेबल्स की बोली कमेटी स्टाफ के साथ ही सिविल डिफेंस होम गार्ड्स की मौजूदगी में ही लगेगी। डीसी-कम-सेक्रेटरी एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड चंडीगढ़ मोहम्मद शाईन ने शनिवार को मंडी का दौरा कर ये निर्देश दिए हैं। सिविल डिफेंस के जवान बोली के दौरान मौजूद रहने वाले इस्टेट ऑफिस और मार्केट कमेटी स्टाफ पर नजर रखेंगे।

कमेटी ने डीसी को बताया था कि स्टाफ कम होने के चलते मॉनिटरिंग ठीक से नहीं हो पाती। एक ही समय पर अलग-अलग जगह पर बोली चलती है, जिससे प्रॉपर इंस्पेक्शन करने में प्रॉब्लम होती है। इसलिए रविवार से करीब 10 सिविल डिफेंस कर्मी और होम गार्ड्स की यहां मंडी में ड्यूटी लगाई गई है। ये अलग-अलग जगह पर लग रही बोली के दौरान मौजूद रहेंगे। बोली की रकम को रिकॉर्ड करेंगे।

शिकायत मिली थी कि बोली में ज्यादा गड़बड़ी के चलते रेवेन्यू कम रहा है। अब तय हुआ है कि मंडी में बोली की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। इस वीडियो रिकॉर्डिंग को भी बोली के रिकॉर्ड के साथ अटैच किया जाएगा। चेकिंग के दौरान दोनों को टैली किया जाएगा।

आढ़तीआज से हड़ताल पर: रेगुलरइंस्पेक्शन के खिलाफ रविवार को चंडीगढ़ व्यापार मंडल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन धरना प्रदर्शन करेंगे। सीबीएम का कहना है कि मंडी में दहशत का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है

मंडी में ऑक्शन में गड़बड़ की जा रही है। जब इंस्पेक्शन नहीं की जा रही थी तब तो करीब 1.25 करोड़ रुपए डेली की ट्रेडिंग हो रही थी लेकिन जब से यहां पर चेक रखना शुरू किया और इंस्पेक्शन शुरू की, डेली ट्रेडिंग 3 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। ऑक्शन सही तरीके से हो इसलिए स्टाफ की मौजूदगी में ही बोली होगी। -मोहम्मदशाईन, डीसीकम सेक्रेटरी एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड

शनिवार को डीसी मंडी का दौरा करने के पहुंचे। यहां पर उन्होंने मार्केट कमेटी के सुपरवाइजर गुरजिंदर सिंह को सस्पेंड करने के ऑर्डर दिए। आरोप है कि गुरजिंदर ने सेब की बोली कम दिखाई थी। जो बॉक्स 1800 रुपए का था, उसे रिकॉर्ड में 1200 दिखाया जा रहा था।

आढ़ती और खरीदने वाले के बीच हाथ के ऊपर रूमाल रखकर फिंगर्स को दबा कर कोड वर्ड में सीक्रेट बोली लगती है। इसमें फिंगरवाइज कोड रखा है। जिसको आढ़ती ने माल बेचना होता