- Hindi News
- झगड़े से रोका तो हवलदार को पीटा, मा बाप, बहन काबू
झगड़े से रोका तो हवलदार को पीटा, मा-बाप, बहन काबू
चंडीगढ़|रामलीला मेंहवलदार को पीटने वाले एक परिवार के तीन सदस्यों पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अारोपी मनीमाजरा अब्दुल, प|ी रुकसाना, और बेटी नफरीम हैं, जबकि बेटे नदीम की तलाश की जा रही है। दरअसल हवलदार ने नदीम को एक लड़के से बहस करने के दौरान रोकने की कोशिश की थी। बताया गया कि हवलदार अमरीक ने झगड़ा करने से रोका और बाहर जाने को कहा। नदीम बाहर चला गया। इसके बाद भी वह गाली-गलौज करता रहा। नदीम ने उसके साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान नदीम के घरवाले भी वहीं पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर हवलदार के साथ मारपीट कर दी। इस बीच पिता ने उसे पकड़ लिया बेटे ने उसकी आंख के नीचे पंच मार दिया जबकि प|ी और बेटी ने भी जमकर मारपीट की।