- Hindi News
- अलग अलग जगह लूट करने वाले दो गिरफ्तार, दो फरार
अलग-अलग जगह लूट करने वाले दो गिरफ्तार, दो फरार
चंडीगढ़| शहरमें अलग-अलग जगह लूट करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पहली घटना में कजेहड़ी लाइट पॉइंट के पास सेक्टर-49 के अमिताभ ने दोस्त के साथ अपने पड़ाेसी रोहताश से 300 रुपए और डॉक्यूमेंट लूट लिए। वारदात के बाद अमिताभ ताे भागने में कामयाब रहा, जबकि दड़वा के उसके दोस्त विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में हल्लोमाजरा में कच्चे रास्ते पर यहीं के रहने वाले सुनील को नकाबपोश लोगों ने लूट लिया और मौक से फरार हो गए। ये नकाबपोश दो लोग थे। एक ने सुनील के पेट में चाकू रखा और दूसरे ने उसकी जेब से रुपए निकाले। पुलिस ने इनमें से एक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामदरबार का सुमित बताया जा रहा है।