पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीत के साथ पुणे एफसी अंतिम 4 में

जीत के साथ पुणे एफसी अंतिम-4 में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. 12वेंएडमिनस्ट्रेटर फुटबॉल कप में पुणे एफसी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। सेक्टर-17 में खेले गए लीग मैच में उन्होंने दशमेश मार्शल एकेडमी आनंदपुर साहिब को एकतरफा अंदाज में 8-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ पुणे के 9 अंक हो गए और वो अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया। अब उनका सेमीफाइनल में सामना दलबीर फुटबॉल एकेडमी पटियाला के साथ होगा। वहीं एक अन्य मुकाबले में संबलपुर फुटबॉल एकेडमी ने गुजरात फुटबॉल एसोसिएशन को 3-1 से हराया लेकिन वे इस जीत के बावजूद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, आखिरी लीग मैच में जेजे एकेडमी बेंगलुरु ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 9-0 से हराकर बाहर कर दिया।