पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉक जेईई और स्कॉलरशिप टेस्ट में पहुंचे 1835 स्टूडेंट

मॉक जेईई और स्कॉलरशिप टेस्ट में पहुंचे 1835 स्टूडेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नएशैक्षिकसत्र के लिए इंजीनियरिंग काॅलेजों में दाखिला लेने के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की जॉइंट प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तर्ज पर रयात बाहरा यूनिवर्सिटी, मोहाली की तरफ से मॉक जेईई और स्कॉलरशिप टेस्ट-2014 आयोजित किया गया। मॉक जेईई टेस्ट में सरकारी माॅडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, चंडीगढ़ के स्वतांशु कौशिक ने पहला स्थान प्राप्त किया और स्कॉलरशिप टेस्ट में सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल खिजराबाद के गुरकीरत ने पहला स्थान प्राप्त किया। सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्सस को 11,000 रुपए, ट्राॅफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में आयोजित इस मॉक टेस्ट में 1835 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इनमंे चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, पंचकूला, खरड़, मोरिंडा, रोपड़ और कुराली आदि क्षेत्रों के स्टूडेंट शामिल थे। ये सभी स्टूडेंट मॉक जेईई टेस्ट के लिए गणित विषय के साथ 10+2 मेडिकल और नाॅन मेडिकल और स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए 12वीं के आर्ट्स, काॅमर्स, मेडिकल और वोकेशनल के साथ-साथ दसवीं की योग्यता प्राप्त थे। इस मॉक एग्जाम के लिए किसी किस्म की रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई थी, बल्कि स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए मुख्य बस अड्डों से कैंपस तक मुफ्त बस सेवा मुहैया कराई गई। रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर और रयात बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और वाइस चांसलर डाॅ. एसके बंसल ने विजेता स्टूडेंट्स को इनाम बांटे और उन्हें इस प्राप्ति के लिए बधाई दी।