- Hindi News
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दूसरे की दुकान पर लगाया होर्डिंग
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दूसरे की दुकान पर लगाया होर्डिंग
वार्डनंबरतीन के भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार गोगा ने सेक्टर-22 की मार्केट में गुप्ता इलेक्ट्रिकल शॉप पर भाजपा सदस्यता अभियान का होर्डिंग लगा दिया। इसे लेकर शनिवार को दोनों में झगड़ा भी हुआ। इसकी शिकायत निगम की एडिशनल कमिश्नर के पास सोमवार सुबह पहुंची, लेकिन शाम छह बजे तक होर्डिंग नहीं उतारे गए। इससे लगता है कि निगम अफसर ही होर्डिंग लगाने की छूट देकर शहर को बदरंग करवाने में लगे हैं। या फिर भाजपा नेताओं के दबाव में एडवरटाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर 1952 को लागू नहीं कर रहे हैं।
सेक्टर-22 के गुप्ता इलेक्ट्रिकल ने भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा पार्टी का होर्डिंग लगाते समय ही विरोध कर दिया था। उनका कहना था कि अगर होर्डिंग लगाना है तो अपनी दुकान पर लगा लो। निगम स्टाफ आएगा तो होर्डिंग लगाने पर एडवरटाइजमेंट कंट्रोल एक्ट के तहत जुर्माना मुझसे वसूलेंगे। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर दूसरे दुकानदार भी वहां पहुंच गए। सभी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष गोगा से गुप्ता की दुकान से होर्डिंग हटाने के लिए कहा, लेकिन वे माने नहीं। ही होर्डिंग उतारने को तैयार हुए। इस पर मार्केट के दुकानदारों की सहमति से गुप्ता इलेक्ट्रिकल ने निगम को शिकायत कर दी। शिकायत सुबह निगम के पास पहुंच गई थी, मगर शाम 6 बजे तक होर्डिंग नहीं उतारा गया।
हरसेक्टर में घरों के आगे लगे कंपनियों के नो पार्किंग के बैनर: इससमय शहर के रेजिडेंशियल एरिया में घरों के गेट पर नो पार्किंग के कई कंपनियों ने लोहे की शीट के बैनर लगे हुए हैं। इनसे शहर का कोई भी सेक्टर अछूता नहीं है। इनमें बड़ी मल्टीलेवल कंपनियों के अलावा ट्यूशन पढ़ाने वालों ने भी बैनर घरों के आगे टांग दिए हैं। ऐसे बैनर पर मोबाइल नंबर तक लिखे हुए हैं, जिनके जरिये निगम स्टाफ उन तक आसानी से पहुंच सकता है। मगर इंफोर्समेंट स्टाफ इन्हें हटवाता नहीं है। कई इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के घरों के आसपास भी ऐसे बैनर गेट के आगे लटके हुए हैं। उन्हें देखकर भी वे अनजान बने हैं। वहीं इन्हें घरों के गेट पर लगवाने वालों को भी एडवरटाइजमेंट कंट्रोल ऑर्डर के तहत लगने वाले जुर्माने का डर नहीं है। इस लिए कई कई महीनों से गेट पर लटके इन बैनर्स को वे हटा नहीं रहे हैं।
सेक्टर-22 की शॉप पर होर्डिंग लगाने की शिकायत पर इंफोर्समेंट स्टाफ ने शाम को कार्रवाई कर दी। इस पर एडवरटाइजमेंट कंट्रोल ए