डिस्पेंसरी में एक्सरे मशीन
डिस्पेंसरी में एक्सरे मशीन
लगाई जाए: इम्प्लॉइज
चंडीगढ़| इम्प्लाॅइजवेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-37 और 38 ने सोमवार को होम सेक्रेटरी अनिल कुमार को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एसोसिएशन ने होम सेक्रेटरी से सेक्टर-38 सी की सिविल डिस्पेंसरी में नई एक्सरे मशीन लगाने की मांग की। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार ने कहा कि डिस्पेंसरी में लगी एक्सरे मशीन कई महीनों से खराब है। एक्सरे मशीन खराब होने के कारण यहां आने वाले मरीज परेशान होते हैं।