- Hindi News
- कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
कश्मीर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
चंडीगढ़| हालही में कश्मीर में हुए आतंकी हमले के दौरान पंजाब के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंगलवार को सेक्टर 34 में पिकाडली सिनेमा के पीछे ग्राउंड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया गया। इस बात की जानकारी मेजर रिटायर्ड पीएस सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मोहाली के डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि होंगे।