पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू में इंडियन मार्शल आर्ट, मैं खुद कर सकती हूं अपना बचाव

पीयू में इंडियन मार्शल आर्ट, मैं खुद कर सकती हूं अपना बचाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | इंडियनमार्शल आर्ट यानि लाठी और तलवार चलाने के गुर से सोमवार को वाकिफ हुए पंजाब यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर के स्टूडेंट्स। थियेटर कोर्स का ही एक हिस्सा इस आर्ट को सिखाने के लिए पहुंचे थे मध्य प्रदेश के कलाकार भगवान दास रायकवाल। बुंदेलखंड की इस कला से रू-ब-रू कराते हुए उन्होंने थियेटर स्टूडेंट्स को प्रेक्टिकल भी कराए। उन्होंने कहा कि ये कला ही नहीं है बल्कि सेल्फ डिफेंस का एक तरीका है जिसका उपयोग जरूरत पड़ने पर लड़के और लड़कियां दोनों कर सकते हैं। डिपार्टमेंट से डॉ नवदीप कौर ने कहा कि कलाकार के लिए मानसिक एवं शारीरिक दोनों तरीके से फिट होना जरूरी है। बुंदेली लाठी और तलवार की ट्रेनिंग भी इसका ही हिस्सा था। ये स्टूडेंट्स को आगे एक्टिंग कॅरियर में भी काम आएगी।