रिलीजियस लेडी को समन जारी
जिलाअदालत ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में दायर आपराधिक शिकायत पर सुनीता उर्फ पलक नाम की रिलीजियस लेडी को समन जारी किए गए हैं। विजय कौशल की ओर से दायर शिकायत में महिला पर दो अलग उम्र के पेन नंबर कार्ड रखने का आरोप है। शिकायत पर अदालत ने महिला को 15 दिसंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया गया है। आरोप के मुताबिक महिला के पास पहला पेन नंबर सुनीता रानी के नाम से है, जिसमें उम्र तीन जून 1969 होने का जिक्र है। दूसरे पेन कार्ड में सात मई 1975 दर्ज है।