सीसीटीवी के लिए बनेंगे कंसल्टेंट
शहरमें सीसीटीवी आउटडोर सर्विलांस सिस्टम के लिए चंडीगढ़ पुलिस कंसल्टेंट नियुक्त करेगी। चंडीगढ़ पुलिस ने कंसल्टेंट नियुक्त करने के लिए एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट आमंत्रित किए है। चंडीगढ़ पुलिस ने इसके लिए स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट शुरू किया है। चंडीगढ़ पुलिस समूचे शहर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की तैयारी कर रही है, जिसपर जल्द काम शुरू होगा। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिज्जजू ने प्रशासन को शहर के हर कोने पर सीसीटीवी के जरिए निगरानी रखने को कहा था।