- Hindi News
- बुलेट सवार ने तीन साल की बच्ची को मारी टक्कर, सिर पैर में हुआ फ्रैक्चर
बुलेट सवार ने तीन साल की बच्ची को मारी टक्कर, सिर-पैर में हुआ फ्रैक्चर
रात भर रोती रही
डड्डूमाजरामेएक बुलेट बाइक पर सवार स्टूडेंट ने 3 साल की बच्ची को टक्कर मारकर फरार हो गया। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके सिर लात में फ्रैक्चर है। पुलिस के मुताबिक 3 साल की बच्ची नर्सरी क्लास में पढ़ती है। उसके पिता जीएमएसएच-16 में काम करते हैं। घटना रविवार रात की है जब बच्ची घर के बाहर खड़ी थी। तभी बुलेट बाइक पर सवार लड़का आया, जिसने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के साथ बच्ची भी घिसटती हुई काफी दूर तक गई। हादसे के बाद लोगों ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। जिस पर बच्ची के घरवाले उसे साथ लेकर जीएमएसएच 16 पहुंचे जहां पर उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
पापा उई हो गई कहकर बेटी रोती रही। पिता रणजीत के मुताबिक हादसे के बाद सारी रात वह बेटी को गोद में लेकर बैठे रहे। बच्ची दर्द के कारण सारी रात रोती रही। कभी उसके सिर में दर्द हो रहा था तो कभी उसकी लात में। हादसे से बच्ची इतनी घबरा गई थी कि वह किसी को भी अपने पास से नहीं जाने दे रही थी। बस रोए जा रही थी।