पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला से बदसलूकी, 50 मिनट बाद पहुंची पुलिस

महिला से बदसलूकी, 50 मिनट बाद पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गली में दो कारों में रेस, तीसरी को मारी टक्कर

अभिषेक धीमान| चंडीगढ़ k_abhishek@dbcorp.in

सेक्टर17की पर्किंग में ऑफिस से काम खत्म कर घर के लिए निकल रही एक महिला और अन्य कार ड्राइवर की कारों में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। महिला ने कंट्रोल रूम कॉल की। 5 मिनट में पहुंचने का दावा करने वाली पुलिस की जिप्सी पहुंचने से पहले आरोपी पक्ष के साथी मौके पर पहुंच गए। महिला के साथ बदसलूकी कर सभी मौके से चले गए। इसके बाद पीसीआर की जिप्सी पहुंची करीब 50 मिनट देरी से पहुंची। महिला ने नीलम चौकी में शिकायत दी तो भी पुलिस ने मामले में तो उसे डीडीआर नंबर दिया और ही कॉपी। महिला ने मामले की जानकारी एसएसपी को फोन के जरिए दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी गई।

शिकायतकर्ता के मुताबिक वह सेक्टर 49 में रहती है और सेक्टर 17 में नौकरी करती है। घटना शाम को करीब 5 बजे की है जब सेक्टर 17 की पार्किंग में रश था। सभी लोग अपने अपने ऑफिस से घर के लिए जा रहे थे। इस दौरान वह भी कार को लेकर घर जाने के लिए निकल पड़ी। उनकी कार नीलम चौकी के पास पार्क थी। करीब 100 मीटर चलने के बाद वह धीरे धीरे आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान एक टाटा मांजा कार चालक पार्किंग से कार को निकालने के लिए बैक कर रहा था। इसी दौरान बैक करते हुए पीछे से निकल रही शिकायतकर्ता की कार की डिक्की से टक्कर मार दी। दोनों वाहन वहीं पर रुक गए। शिकायतकर्ता कार से बाहर निकली और बात करनी शुरू की तो कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद झगड़ा बढ़ता गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक कार में एक युवक और युवती बैठे हुए थे। दोनों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी और कार में बैठकर फरार होने लग गए। शिकायतकर्ता कार के सामने खड़ी रही। वह धीरे धीरे कार को चलाते रहे, लेकिन वह पीछे नहीं हटी। इस पर वह उस पर कार भी चढ़ाने लग गया था। लोग भी इकट्ठा हुए। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने 5 बजकर 9 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले की जानकारी दी। वहीं लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी पक्ष ने भी मामले की जानकारी अपने जानकारों को दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक पीसीआर के पहुंचने से पहले ही एक व्यक्ति और दो लड़के आरोपी पक्ष की तरफ से आए। जिन्होंने जबरन उन दोनों को कार में भेज दिया जबकि लड़कों ने उन्हें धक्का दिया हाथ मरोड़ा। इसके बाद सभी मौके से फरार हो