- Hindi News
- पीयू: बोर्ड ऑफ फाइनेंस के लिए छह नॉमिनेशन
पीयू: बोर्ड ऑफ फाइनेंस के लिए छह नॉमिनेशन
पंजाबयूनिवर्सिटीके बोर्ड ऑफ फाइनेंस के लिए इस बार छह कैंडिडेट्स ने अपना नॉमिनेशन दिया है। पिछली बार सर्वसम्मति से दो मेंबर्स को चुन लिया गया था। प्रिंसिपल बीसी जोसन, डॉ. दलीप कुमार, दीपक कौशिक, डॉ. जगवंत सिंह, प्रो. कर्मजीत सिंह और डॉ रुपिंदर तिवारी ने इसके लिए नॉमिनेशन दिया है। एक साथ छह नॉमिनेशन की वजह से इस बार सिंडीकेट में सभी ग्रुपों की स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। हालांकि पीयू फैकल्टी, डीएवी, बीजेपी और जीके चतरथ का ग्रुप एक बार फिर साथ सकता है। प्रो. टंकेश्वर को रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति देने से नाराज बीजेपी मेंबर्स का फायदा अशोक गोयल गुट को मिल सकता है। 14 को सीनेट मीटिंग में बीओएफ मेंबर्स के नाम तय होंगे, जबकि सिंडीकेट मेंबर्स का चयन 15 और 16 दिसंबर को किया जाना है।
मौजूदा सीनेट की टर्म के पहले साल के दौरान सिंडीकेट में पूरी तरह अशोक गोयल गुट हावी रहा। बाद में वाइस चांसलर प्रो. अरुण ग्रोवर की प|ी प्रो. नीरा ग्रोवर की नियुक्ति के मामले में पीयू के टीचर्स उनका साथ छोड़ कर जीके चतरथ के साथ जा मिले और दूसरे साल सभी ग्रुपों ने एकजुट होकर गोयल गुट को नुकसान पहुंचाया। इस बार बीजेपी के कुछ मेंबर्स नाराज हैं तो कुछ अपने फायदे के लिए पीयू प्रशासन के साथ चलने को तैयार। फाइनल डिसिजन सीनेट की मीटिंग से एक-दो िदन पहले होगा।