पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भिवानी में मेडिकल कॉलेज खुलने के पहले ही टकराव शुरू

भिवानी में मेडिकल कॉलेज खुलने के पहले ही टकराव शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी में मेडिकल कॉलेज की योजना के लिए हमारी सरकार ने बजट पास किया था। भाजपा सरकार रोल बैक सरकार बन गई है। सरकार ने हरियाणा को नंबर वन बनाकर भाजपा के हवाले किया है।

-भूपेंद्रसिंहहुड्डा, पूर्वसीएम

भास्कर न्यूज | चंडीगढ़

भिवानीमेंपूर्व सीएम चौधरी बंसी लाल के नाम पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज पर खुलने से पहले ही राजनीति शुरू हो गई है। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जहां इसका कोई प्रस्ताव ही विचाराधीन नहीं होने की बात कही है, वहीं उनके इस बयान से पूर्व कांग्रेस विधायक रणबीर महेंद्रा खफा हो गए हैं। उन्होंने इसे स्वास्थ्य मंत्री का बचकाना बयान बताते हुए भिवानी में नहीं घुसने देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर को भी चेतावनी दी है कि यदि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को इस तरह की बयानबाजी से नहीं रोका गया तो अंजाम बुरे होंगे।

महेंद्रा ने सोमवार को एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के बयान से जिले में जनाक्रोश भड़कना तय है। भिवानी की जनता चौधरी बंसी लाल के खिलाफ किसी तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं करेगी। वे विकास पुरुष माने जाते हैं। उन्होंने विकास में कभी भेदभाव नहीं किया। इसी को देखते हुए कांग्रेस सरकार ने भिवानी में स्व. बंसी लाल के नाम से मेडिकल कालेज बनाने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित करवाकर केंद्र सरकार को भेजा था। अब इस प्रकार का बचकाना बयान देना स्वास्थ्य मंत्री की ओछी मानसिकता का परिचायक है। महेंद्रा ने कहा कि मेडिकल कालेज निर्माण के लिए वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से प्रार्थना करेंगे कि वह इस परियोजना को जल्द पूरा करवाएं और स्वास्थ्य मंत्री को इस प्रकार के बयान देने से रोकें वरना अंजाम बुरा होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिले के लोगों की ओर से हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी भेजा जाएगा।

इधर, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रणबीर महेंद्रा के बयान और उसकी भाषा पर आपत्ति करते हुए कहा है कि महेंद्रा कोई आतंकवादी हैं जो जिले में घुसने नहीं देने की धमकी दे रहे हैं। एक जनप्रतिनिधि की यह भाषा नहीं हो सकती। महेंद्रा को सोच-समझकर शालीनता का व्यवहार करना चाहिए। दैनिक भास्कर से बातचीत में विज ने कहा कि उन्हें भिवानी में पत्रकारों की ओर से पूछा गया था कि वहां मेडिकल कॉलेज बनाने का कोई प्रस्ताव है। इस पर उन्होंने यही कहा था