- Hindi News
- मैनकाइंड फार्मा नए बाजारों में प्रवेश करेगी
मैनकाइंड फार्मा नए बाजारों में प्रवेश करेगी
मैनकाइंड फार्मा नए बाजारों में प्रवेश करेगी
चंडीगढ़|भारतकी प्रमुख फार्मा कंपनी मैनकाइंड फार्मा अपने हेल्थकेयर ओटीसी पर नए सिरे से फोकस करते हुए नए बाजारों में प्रवेश करेगी। श्रीलंका, कम्बोडिया और पूर्वी अफ्रीका में कारोबार स्थापित करने के बाद अब कंपनी अपने उत्पादों को दक्षिण, पश्चिम और उत्तरी अफ्रीका और एशिय में लॉन्च करेगी। कंपनी के चेयरमैन आर.सी.जुनेजा ने बताया कि हम अगले वित्त वर्ष में अपने बिक्री को 3500 करोड़ रुपए करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
पेबैकसैमसंग मोबाइल की खरीद पर देगा रिवॉर्ड प्वाइंट
चंडीगढ़|पेबैकने सैमसंग मोबाइल के साथ करार करते हुए रिवॉर्ड प्वाइंट्स देने का ऐलान किया है। सीईओ राहुल राणा ने बताया कि मॉय सैमसंग रिवॉडर्स में पेबैक सदस्य अपने प्वाइंट्स को सीधे सैमसंग मोबाइल स्टोर्स से भुना सकेंगे।
टाटाडोकोमो में बचा डेटा आगे ट्रांसफर होगा
चंडीगढ़|टाटाडोकोमो के प्रिपेड ग्राहकों को डेटा पैक की वैधता समाप्त होने से पूर्व अपने डेटा को आगे ट्रांसफर करने की सुविधा दी है। टाटा डोकोमो के हैड, मार्केटिंग-मोबिलिटी गुरिंदर सिंह संधू ने बताया कि ग्राहकों को मौजूदा डेटा पैक की वैधता समाप्त होने से पहले, 2जी डेटा बैलेंस आगे बढ़ाने हेतु 2जी डेटा पैक, 3जी के लिए 3जी डेटा पैक से रिचार्ज कराना होगा।
नयीबीएमडब्लयू एम5 लॉन्च
चंडीगढ़|बीएमडब्लयूअपनी नई सेडान नई बीएमडब्लयू एम5 को लॉन्च किया गया। नयी बीएमडब्लयू एम5 देशभर के बीएमडब्लयू डीलरशिप्स पर आज से सीबीयू यूनिट के रूप में उपलब्ध है। फिलिप फॉन जार, प्रेसिडेंट, बीएमडब्लयू ग्रुप इंडिया ने कहा कि नयी बीएमडब्लयू एम5 में पावर डिलीवरी, टॉर्क, ड्राइविंग डायनेमिक्स दिए गए हैं।
एसरस्मार्टफोन अब स्नैपडील पर उपलब्ध
चंडीगढ़|एसरइंडिया ने आज स्नैपडील.कॉम के साथ करार का ऐलान किया। इसके साथ ही एसर ने स्नैपडील अपने दो स्मार्टफोन मॉडल एसर लिक्विड सीरिज और लिक्विड 700 को लॉन्च किया।