पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरखड़ ने शेखूपुरा करनाल को हराया

जरखड़ ने शेखूपुरा करनाल को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11वेंऑल इंडिया सरदार बलवंत सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन ओलंपियन सुरजीत सिंह स्टेडियम में तीन लीग मैच हुए। इसमें गवर्नमेंट स्कूल जरखड़ ने शेखूपुरा खालसा स्कूल करनाल को 10-2, मिकी माडल स्कूल अंबाला ने डढियाल खालसा स्कूल पटियाला को 4-2 और बाबा गुरमुख सिंह उत्तम सिंह स्कूल खडूर साहिब ने सरकारी माडल स्कूल सेक्टर-42 चंडीगढ़ को 5-3 से हराया।

पहले मैच में मिकी माॅडल स्कूल अंबाला के अनिरुद्ध ने मैच तीसरे मिनट में ही पेनल्टी काॅर्नर से गोल करके स्कोर 1-0 किया। 5वें मिनट में डढियाल खालसा स्कूल पटियाला के साहिल गिल ने भी पेनल्टी काॅर्नर को गोल में बदलकर स्काेर बराबर कर दिया। हाफ तक स्कोर 2-1 रहा। खेल शुरू होने पर 37वें मिनट में पटियाला के एम टोपनो ने गोल कर फिर बराबरी की। 39वें और 43वें मिनट में राहुल ने दो गोल करके स्कोर 4-2 कर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में सरकारी स्कूल जरखड़ ने शेखूपुरा खालसा स्कूल करनाल को 10-2 के बड़े अंतर से हराया। तीसरे मैच में बाबा गुरमुख सिंह स्कूल खडूर साहिब ने गवर्नमेंट स्कूल सेक्टर-42 चंडीगढ़ को 5-3 से हराया। खडूर साहिब के लिए करनबीर सिंह ने दो, सिमरनदीप सिंह, लवप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह जूनियर ने एक-एक गोल किया। चंडीगढ़ के लिए मनदीप, हाशिम, अर्शदीप सिंह ने एक-एक गोल किया।

मैच में गेंद के लिए भिड़ते खिलाड़ी